चंदौली। जिला कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को राजकीय बीज केंद्र बिछियां
स्थित परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जंयती
किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई।
इस दौरान प्रगतिशील किसानों
को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का
भी आयोजन हुआ। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान
है। ऐसे में खेती ही हमारे जीवन का मूल आधार है।
सम्मान दिवस
में किसानों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कामधेनु योजना के
तहत पशुपालन के लिए मानक को कम करने का प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि अधिक
से अधिक पशुपालक करने वाले किसानों को इसका लाभ मिल सकें। जिला सहकारी बैंक
के उप चेयरमैन अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चौधरी साहब हमेशा किसानों के
प्रति सोच रखते थे।
वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को
कृषि संबंधी तमाम जानकारी भी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जगदीश
सिंह, जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, परशुराम सिंह आदि मौजूद रहे।