कराते प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से रविवार को चकिया के सिल्वर बेल्स स्कूल में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मयंक, कृतिका, अंकित और प्रिंस ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
प्रतियोगिता में मयंक गुप्ता, कृतिका कुमारी, प्रिंस कुमार यादव और प्रिंस पटेल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी तरह अमन कुमार, सौम्या सिंह, आर्यन राज और प्रियांशु चौरसिया ने रजत पदक जबकि युवराज, शिवांगी द्विवेदी, महेश कुमार, शेखर गुप्ता, उत्कर्ष तिवारी और अनुज यादव ने कांस्य पदक जीता। इसके पहले स्कूल की निदेशिका सुषमा जायसवाल, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष लाल मोहम्मद, पीपी यादव, शरद प्रताप राव और शैलेंद्र गुप्ता ने ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलित की।