फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या: बलुआघाट पर उमड़ेगी भीड़

विज्ञापन
मौनी अमावस्या के मद्देनजर बलुआ में की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनिया। बलुआघाट पर मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर शुक्रवार को पश्चिम वाहिनी गंगा के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। वहां गंगा में डुबकी लगाने के लिए स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं का आना बृहस्पतिवार से ही शुरू हो गया। देर रात तक काफी संख्या में श्रद्धालु जुट गए। वहीं जगह-जगह दुकानें और झूले सज गए। इधर मेले में भीड़ के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां चलती रहीं। बिजली, पानी के अलावा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे। डीएम और एसपी बैठक कर सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं बैरिकेडिंग एवं पार्किंग का कार्य तेजी से देर रात चलता रहा।
विज्ञापन

इस बार मौसम साफ रहने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ काफी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 350 पुलिस फोर्स व एनडीआरएफ की टीम की व्यवस्था की गई है। वही चहनिया तथा बलुआ बाजार एवं आस पास के गावों े रास्ते पर बैरिकेडिंग की गयी है। दिन भर मेले के दौरान बडे़ वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। बलुआघाट पर पानी में बांस लगाकर रस्सी को बांध कर बैरिकेडिंग की गयी जिससे स्नान करने वाले अंदर न जा सके। इसके अलावा लाइट, चेंजिग रूम, खोया-पाया केन्द्र सहित गोता खोर व नाव की तैयारी की गई है।
चहनिया। मेले में आने वाले स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही कई तैयारियां देर रात तक अधूरी रही। इसमें बलुआ कैथी मार्ग पर गड्ढे और सड़क पर सीवर बह रहा था। वहीं बलुआघाट पर पूरी तरह से मिट्टी की सफाई नहीं कराई गई थी। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल और इंटर कालेज में बने अस्थायी रैन बसेरे को उपर से छाया नहीं गया था। इस ठंड में अलाव की व्यवस्था पूरे मेला क्षेत्र और रैन बसेरे तक देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

चहनिया। मौनी अमावस्या पर बलुआघाट पर लगने वाले माघ मेले के लिए चहनिया से लेकर बलुआघाट तक दुकानें सज गई और झूले लग गए। जगह-जगह घरेलू सामानों और खिलौनों की दुकानें लग गई। ओखल, जाता, हंसिया, बेलन, चौका की दुकानें लग गई। मौनी अमावस्या पर यहां लाखों की भीड़ जुटती है।
बिजली, पेयजल, सफाई और पार्किंग के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। व्यवस्था में कोई कमी रही तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कार्य को पूर कराने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। देर रात तक इसे पूरा करा लिया जाएगा। विजय नारायण सिंह, एसडीएम, सकलडीहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें