फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीएम के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला, पांटून पुल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
कोठीघाट में चल रहा पांटून पुल का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नौगढ़ ब्लॉक स्थित कोठीघाट में कर्मनाशा नदी पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से करीब 82 लाख रुपये की लागत से पांटून पुल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 70 फीसदी काम पूरा होने के बाद वन विभाग ने काम रोक दिया था। इससे नदी के किनारे रहने वाले लोगों में निराशा थी। पीडब्ल्यूडी ने मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया था। इसके बाद डीएम ने डीएफओ व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से बात कर मामले का हल निकाल दिया है। इसके बाद पांटून पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोठीघाट में कर्मनाशा नदी पर पांटून पुल बनाने का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया था। इसके बाद पिछले रविवार को मौके पर पहुंचे वनविभाग के रेजर संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची वनविभाग की टीम ने पांटून पुल का निर्माण रोकवा दिया था। रेंजर का कहना था कि डीएफओ बी शिवशंकर के निर्देश पर कार्य रोका गया है क्योंकि पीडब्ल्यूडी बिना वनविभाग से एनओसी लिए और सूचना दिए पांटून पुल का निर्माण करा रहा है। इसके बाद कार्य रोक दिया गया था। इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने डीएम को दी और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य की अनुमति से पुल का निर्माण किया जा रहा है। बारिश का मौसम आने से पहले पुल का निर्माण पूरा कर आवागमन के लिए खोल दिया जाना है। पुल बनने से जिले के करीब 10 गांव के 12 लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्हें आवागमन के लिए लंबा चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। ऐसे में पांटून पुल का निर्माण रोका जाना के जनता के हित में नहीं है। जानकारी के बाद डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और डीएफओ से वार्ता कर मसले का हल निकाल दिया। इसके बाद पांटून पुल बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार का कहना है कि कोठीघाट में बन रहे पांटून पुल के निर्माण का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। वनविभाग से मामले का हल डीएम के हस्तक्षेप के बाद निकल गया है। पांटून पुल का निर्माण प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें