फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जीएम ने पीडीडीयू-चुनार रेल रूट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को पटना-पीडीडीयू रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान इस रूट पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की स्थिति की भी अवलोकन किया। इसी तरह उन्होंने पीडीडीयू-चुनार रेलखंड पर डीएफसीसी लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना-पीडीडीयू रेलखंड विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के मध्य स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक सहित संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन से परख निरीक्षण यान से चल निरीक्षण प्रारंभ किया। उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन से चुनार तक भारतीय रेल के पारंपरिक रेलमार्ग और इसके बाद चुनार से न्यू डगमगपुर स्टेशन तक पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलखंड को देखा। उन्होंने डीडीयू क्षेत्र से विभिन्न स्थानों पर भारतीय रेल एवं डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के मध्य कनेक्टिविटी, लिंक व्यवस्था तथा समन्वित परिचालन से जुड़े पहलुओं का भी जायजा लिया। बाद में महाप्रबंधक ने न्यू पीडीडीयू जंक्शन स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नवनिर्मित रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध विश्राम कक्ष, स्वच्छ आवासीय व्यवस्था, भोजन कक्ष तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को देखा। इस दौरान डीआरएम उदय सिंह मीना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें