फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गुलजार

Tue, 10 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई की दूकान से लगायत पूजन-सामग्री और आतिशबाजी की अस्थायी दूकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ लगी रही। दीपावली के दिन पूजा-पाठ के लिए जहां लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की।
विज्ञापन


मान्यता के अनुसार दीपावली पर्व पर हिंदू धर्मावलंबी गणेश-लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इसके मद्देनजर पर्व की पूर्व संध्या पर खासकर मिठाइयों की दूकानें सज गई थी।

 दूकानदारों ने तरह-तरह के लजीज मिठाइयों को तैयार कर दूकानों पर सजा रखा था। इसके अतिरिक्त पटाखों व मोमबत्ती की अस्थायी दूकानें भी बाजार की शोभा बढ़ा रही थी।
विज्ञापन


लोगों ने अपनी आवश्यकतानुसार पूजन सामग्री, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के अलावा रंग-बिरंगे झालरों की खरीदारी की। इसके अलावा युवाओं व बच्चे अतिशबाजी, फुलझरी की खरीदारी करने में व्यस्त दिखे।

 दूसरी ओर लोगों ने पर्व को देखते हुए अपने घरों व प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा करने के साथ ही रंग-पेंट के कार्य को भी अंतिम रूप दिया, ताकि दीपावली के दिन शुभ मुहुर्त में वे भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें