फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 मई दिवस पर निकाला जुलूस

Mon, 02 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
जुलूस निकालते माले कार्यकर्ता।
विज्ञापन
शिकागो शहीदों की याद में पूरे जिले में मजदूर संगठनों ने अपने हक में आवाज बुलंद की। जगह जगह गोष्ठी हुई, जिसमें मजदूरों के हित की बात की गई। वामपंथी दलों ने जुलूस निकाला और मजदूरों को हक दिलाने की मांग की। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों का शोषण हो रहा है। समानता के अधिकार के लिए मजदूरों को एकजुट होना होगा। 
विज्ञापन

संयुक्त वाम दल ने मई मजदूर दिवस के मौके पर नगर में जुलूस निकाला। नगर के चकिया तिराहा से शुरू हुआ जुलूस चिलचिलाती धूप में क्षेत्र भ्रमण करते हुए जीटी रोड होते हुए सुभाष पार्क तक पहुंचे और यहां से होते हुए शास्त्री पार्क पहुंच कर सभा में तब्दील    हो गई। 
 जुलूस और सभा में राजेश उर्फ रंगीला, श्रवण कुशवाहा, रामप्यारे, बबलु भारती, कन्हैया यादव, सतीशचंद्र, रमेश, शशिकांत कुशवाहा, सौरभ तिवारी, अनिता देवी, मिठाईलाल, इंद्रजीत शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, बुद्धिराम,  मोहनलाल बरनवाल, बीआर शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता मोहन राय ने और संचालन गुलाबचंद ने की। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से  मुगलसराय के सभी चारों शाखाओं की शाखा नंबर एक पर हुई बैठक में  शिकागो शहीदों को याद किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर नौ जूून को ज्ञापन सौंपने और 11/16 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई। इस मौके पर यूनियन के मंडल प्रभारी बालक राम, बेचू राम, भइयालाल, रमाशंकर मिश्र,  केके सिंह, एसपी सिन्हा, केदार प्रसाद, बीएस भदौरिया आदि रहे। इंडो ग्लोबल यूथ ट्रस्ट लखमीपुर के काली महाल स्थित कार्यालय हुई गोष्ठी  में मजदूरों के हितों पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के समाधान की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अजय कुमार शर्मा, विजय  यादव, बबलू यादव, संगीता कुमारी, हीरालाल, ऊषा सैनी, कमलेश कुमार, शमशेर  यादव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें