फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

620 लोगों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 02 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जनपद में शांतिपूर्ण माहौल  में हुई। इसके चलते शहरी इलाकों में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ रही। जिले के 14 केंद्रों पर 8752 छात्रों में से 8132 छात्रों ने  परीक्षा दी। इस दौरान 620 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी  सुबह आठ बजे के पूर्व ही  अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए थे। इस  दौरान सुरक्षा के मद्देनजर  कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक परीक्षा  के मद्देनजर मुख्यालय  पर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज व जिला पंचायत  बालिका इंटर कालेज के अतिरिक्त बिसौरी गांव स्थित रामकृष्ण परमहंस उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय को  परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। इसके अतिरिक्त  सैयदराजा में नेशनल इंटर  कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज को परीक्षा  केंद्र बनाया गया।  वैसे  परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों का  बराबर भ्रमण होता रहा। जिला मुख्यालय पर जहां सदर कोतवाल विश्व ज्योति राय ने परीक्षा  केन्द्रों का भ्रमण कर  सुरक्षा का जायजा लिया और सुरक्षा कर्मियों को  निर्देश दिया कि भीड़ को 100  मीटर के दायरे से दूर रखें। इस संबंध में  पॉलीटेक्निक कालेज के  प्रधानाचार्य इंद्रमोहन दीक्षित ने बताया कि परीक्षा  की दृष्टि से  केंद्रों को  तीन जोन में बांटा गया था। पहली पाली में 7771 छात्रों में  513 छात्र  अनुपस्थित रही वहीं दूसरे जोन की मुगलसराय नगर पालिका इंटर  कालेज में हुई  परीक्षा में 981 छात्रों में से 107 छात्र अनुपस्थित रहे।  परीक्षा में कुल  8752 छात्रों को परीक्षा देनी थी। इसमें 620 छात्र  अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन

इस तरह  कुल 8132 छात्रों ने ही परीक्षा दी। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें