फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने निकाला मार्च

Tue, 13 Sep 2016 01:42 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्च निकालते शिक्षामित्र।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने सोमवार को सदर ब्लाक परिसर से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अपने मृत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही हक के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। अंत में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को मांगों से संबधिंत ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी को शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार लाना होगा, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि संगठन व सरकार के सहयोग से मृतक भाई व बहनों के आश्रितों को नौकरी दिलाने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत ने कहा कि मृत साथियों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। हम सभी शिक्षामित्र का कर्तव्य है कि इनके बलिदान को हम बेकार न जाने दें। इसके पूर्व शिक्षामित्रों सदर ब्लाक परिसर से कैंडल मार्च निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के साथ है। शिक्षामित्रों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर श्रीराम पाण्डेय, हेमन्त मौर्या, रामकरन, जेपी पाण्डेय आदि रहे।
विज्ञापन

 आलोक, अजीत तिवारी, मनोज तिवारी, बृजेश, अनिल जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें