फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में गायब मिले कई स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने और आमजन तक सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने सोमवार को पं. कमलापति चिकित्सालय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी लापता रहे।
विज्ञापन

डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भूपेंद्र द्विवेदी को निर्देश दिया। कार्यालयों में फाइलों की जांच करने के साथ ही जिलाधिकारी ने मरीजों से भी फीडबैक लिया। मरीजों की दिक्कतों के बारे में पूछा। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें