फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीडीओ सहित कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर एसडीएम दिव्या ओझा ने सोमवार को बरहनी ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान केवल एडीओ पंचायत और एक लिपिक को छोड़कर बीडीओ सहित अन्य कर्मचारियों के अनुपस्थित मिले। नाराज एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को देने की बात कही।
विज्ञापन


एसडीएम सदर का बरहनी ब्लाॅक में पूर्व से ही कार्यक्रम निर्धारित था। यहां वे शिक्षक व स्नातक एमएलसी इलेक्शन के वोटर लिस्ट की समीक्षा बैठक व मोंथा चक्रवात के कारण किसानों की फसल की हुई क्षति का आकलन करने वाली थीं।
जब एसडीएम सदर विकासखंड कार्यालय पहुंची तो वहां की स्थिति देख नाराज हो उठीं। जब उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण तब मौके पर एडीओ पंचायत और लिपिक ही उपस्थित मिले जबकि खुद बीडीओ सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इससे एसडीएम काफी नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही समीक्षा बैठक निर्धारित थी। इसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी की भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें