फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने किया रोड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। सैयदराजा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में रोड शो कर रहे भाजपा के सांसद और चर्चित भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा कि इस बार 325 का पिछला रिकार्ड भी टूट सकता है। अगर इस बार 326 या 327 भी आ जाएगा, तो ईवीएम को दोष मत दीजिएगा।
विज्ञापन

रोड शो के दौरान मनोज तिवारी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे। वह लोगों से एक बार फिर सुशील सिंह को विधायक बनाने की अपील करते रहे। इस दौरान छतों से लोगों ने मनोज तिवारी व सुशील सिंह पर फूलों की बारिश की। रोड शो कामाख्या मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। मनोज तिवारी ने लोगों से कहा कि देश के लिए भाजपा जरूरी है। भाजपा के शासनकाल में देश व प्रदेश का काफी विकास हुआ है। अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें