फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ से होगा मनिहरा ड्रेन की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के लेहरा मनिहरा ड्रेन की साफ सफाई का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के पहल करने के बाद शासन ने ड्रेन की सफाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति मिल गई है। साथ ही ड्रेन की साफ-सफाई के लिए शासन से 169.59 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं।
विज्ञापन

वर्षो से ड्रेन की सफाई न होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो जाती थी। इसे लेकर किसानों ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया था। कैबिनेट मंत्री की पहल पर शासन द्वारा साफ-सफाई की अनुमति मिल गई है। वहीं लेहरा मनिहरा ड्रेन के पुनरुद्धार को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से भी कई बार संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद की जा चुकी है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को उनके आवास पर पत्रक भी सौंपा था। समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई मंत्री को पत्र लिखने के साथ मुख्य अभियंता सोन व जल संसाधन विभाग को बीते 13 जून 2018 में ही अवगत कराया था। उस समय से कार्य लंबित पड़ा था। मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि ड्रेन की साफ-सफाई के लिए 169.59 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। शीघ्र ही ड्रेन की साफ-सफाई शुरू करा दी जाएगी।
लगभग 25 किलोमीटर लंबे लेहरा मनिहरा ड्रेन की साफ-सफाई के लिए बीते पांच साल से किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। साफ-सफाई के अभाव में धान और गेहूं की दोनों फसल जलमग्न हो जाती थीं। ड्रेन की साफ-सफाई के बाद डलेहरा, मनिहरा, तिरपाठ, बरईपुर, ओरवा, दिनदासपुर, पंडूपुर, विशुनपुरा, गोहदा, डेढ़ावल, धरहरा, दुदौली, खोर सहित 50 गांव के किसानों के पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। किसान यूनियन के मंडल प्रभारी जितेंद्र तिवारी कहा कि ड्रेन साफ होने सिंचाई की समस्या समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें