फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ज्योति जलाकर किया मंगल पाठ,

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो----------पीडीडीयू नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित मंगल पाठ में शामिल महि
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। श्रीराणी सती श्याम अराधना मंडल की ओर से आयोजित सती महोत्सव और वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में राणी सती की विधि विधान से पूजा अर्चना और आराधना की गई। इस मौके पर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई ओर इसके बाद मंगल पाठ किया गया। रात में भजन गंगा में समाज के लोगों ने खूब गोते लगाए। इस मौके पर दादी राणी सति को सवामनी प्रसाद का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

राणी सती महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की सुबह अग्रवाल सेवा संस्थान में दादी राणी सती की भव्य झांकी सजाई गई। यहां पूजा अर्चना के बाद अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद मंगल पाठ की गई। समाज की महिलाओं ने मंगल पाठ किया। इसके बाद रात नौ बजे से कलाकारों ने भजन गंगा प्रस्तुत किया। इसमें श्याम, राणी सती के भजन सुनाए। भजन गंगा में देर रात तक समाज के लोगों ने गोते लगाए। इसके पूर्व दादी जी को छप्पन भोग लगाया गया। रात में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आत्माराम तुलस्यान, विष्णुकांत अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, पायल अग्रवाल, विधि पोद्दार, रूबी तुलस्यान, कमलेश तुलस्यान, आरती बिड़ला, गोपाल कंदोई, मनीष भरूका, शंभू डोकानिया, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें