ि
पीडीडीयू नगर। स्थायी मंडी के लिए स्थान दिए जाने के साथ वेंडिंग जोन बनाए जाने की मांग को लेकर फल-सब्जी व्यवसायियों का धरना तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने धरना स्थल पर पहुंचकर व्यवसायियों का समर्थन किया। उन्होंने फल सब्जी व्यवसायियों को भरोसा दिलाया कि उनके चार विधायक मंडी के मसले को सत्र शुरू होते ही विधानसभा में उठाएंगे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने कभी भी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों की परवाह ही नहीं की। उन्होंने कहा कि राम से ज्यादा विद्वान रावण था। दक्षिण भारत में रावण की पूजा होती है जबकि उत्तर भारत में राम की पूजा की जाती है। कहा कि 2022 के लिए इलेक्ट्रान, प्रोटान और न्यूट्रान से परमाणु बम बना रहा है। निजीकरण पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेती हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कहते है कि देश को बिकने नहीं दूंगा। जबकि बीजेपी सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। रेलवे को निजी हाथों में जा रहा है, सभी सरकारी तंत्रों को निजी हाथों में बेचने की तैयारी चल रही है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी ओर से भी धरना स्थल पहुंचकर रामजी गुप्ता, शहिद तौसिफ, सतपाल सिंह, विजय गुप्ता, संजय मिश्रा, मु.आफताब, तारिक अब्बास समर्थन दिया।
धरने स्थल पर फल सब्जी विक्रेता व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नारयण प्रसाद सोनकर, दयाराम यादव, महेंद्र सोनकर, गिल्लु, बृजमोहन प्रसाद, मनोज जायसवाल, राजकुमार सोनकर मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित नई सट्टी कभी सब्जी खरीदने वालों ग्राहकों से लेकर ठेले व खोमचे वालों से खचाखच भरी रहती थी। लेकिन फल-सब्जी व्यवसाई की ओर से अनिश्चित हड़ताल किए जाने की घोषणा किए जाने वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं नगर में जाम से भी लोगों को राहत मिली है।
पीडीडीयू नगर। फल सब्जी व्यवसायी की ओर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहवासियों को अब परेशानी होने लगी है। लोग सब्जी खरीदने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में जा रहे है। मांगों के समर्थन जारी हड़ताल पर लोगों ने कहा कि मंडी बंद होने से परेशानी तो हो रही है लेकिन उनकी मांगे भी जायज है। जिल के प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि जल्द से जल्द मामले का हल निकाले।
नगर के कैलाशपुरी निवासिनी नीलम यादव ने कहा कि फल विक्रेताओं की हड़ताल किए जाने से काफी परेशानी हो र ही है। सब्जी खरीदने के लिए सात से आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। अधिकारियों को चाहिए की व्यवसाईयों के मामले का जल्द हल निकाल लें। कैलाशपुरी निवासिनी गुड़िया सेठ ने कहा कि नगर में अगर सब्जी मंडी के साथ वेंडिंग जोन बन जाता है तो इससे सहूलियत होगी। कहा कि हड़ताल के कारण परेशानी हो रही है। रविनगर निवासिनी साधना पाठक ने कहा कि घर में सब्जी की आवश्यकता हर रोज होती है। हड़ताल के कारण तीन दिनों से घर में सब्जी नहीं बनी है। खाने की थाली से सब्जी गायब होने से खाने का स्वाद बिगड़ गया है। रविनगर निवासिनी आरती तिवारी ने कहा कि फल और सब्जी हर घर की जरुरत है। हड़ताल के कारण दोनों ही सामान खरीद नहीं पा रहे है। अधिकारियों को चाहिए की फल सब्जी व्यवसाईयों के मांगों को जल्द मान लें।