फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न में महिला यात्री के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बांद्रा से पटना जा रही डाउन बांद्रा पटना हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान चोरों ने महिला यात्री के पर्स से बीस हजार रुपये नकद सहित सोने के गहने चुरा लिए। यात्रियों ने एक व्यक्ति को चोरी के आरोप में पकड़ लिया लेकिन ट्रेन में टीटीई ने पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ा लिया और भगा दिया। इससे नाराज होकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया।चोरी का मुकदमा दर्ज होने पर यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

पटना हमसफर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह करीब नौ बजे स्थानीय रेलव स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही एसी कोच बी-9 के यात्रियों ने ट्रेन में चोरी होने और शक पर पकड़े गए व्यक्ति को भगाने का आरोप लगाते हुए हल्ला करना शुरू कर दिया। कोच के बर्थ नंबर 13 पर सवार त्रिपुरारी सिंह निवासी फफदर थाना मुरार जिला बक्सर बिहार ने बताया कि ट्रेन के सतना से खुलने के कुछ देर बाद उनकी पत्नी सोनी के पर्स से बीस हजार रुपये, तीन सोने की अंगूठी आदि चुरा लिए। यात्रियों ने शक के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा लेकिन टीटीई ने उसे भगा दिया। संबंधित टीटीई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यात्री हो हल्ला कर ही रहे थे कि सिग्नल होते ही ट्रेन खुल गई। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया और हो हल्ला करने लगे। सूचना पाकर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर केस मानिकपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें