फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: मचान पर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, लगातार दूसरे दिन वारदात

Wed, 21 Jul 2021 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

गांव यह घटना हुआ है। बारिश के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के गोधना गांव स्थित काशीपुरा बस्ती में मंगलवार की देर रात घर से बाहर बने मचान पर सो रहे एक राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर समेत मुगलसराय कोतवाली व अलीनगर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को एकत्र किया।

विज्ञापन


अलीनगर थाना के गोधना गांव के काशीपुरा बस्ती निवासी राजगीर मिस्त्री का काम करे वाला गुड्डू चौहान (50) मंगलवार की देर शाम घर से भोजन करने के बाद अपनी दूसरी जमीन पर बने मचान पर सोने चला गया। बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब गुड्डू घर नहीं आया तो उसकी पत्नी गीता देवी उसे जगाने के लिए मचान पर गई। गुड्डू को मचान पर खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गये और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिवार वालों समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसपी अमित कुमार, एडिशनल एसपी दयाराम, सीओ रामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह,  मुगलसराय कोतवाल एनएन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें