फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: गला रेतकर शख्स की हत्या, नहर में फेंक दिया शव; पुलिया पर फैला खून देख उड़े लोगों के होश

Thu, 25 Jun 2026 01:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: जिले के अलीनगर के महेंवा के पास एक नहर की पुलिया पर खून फैला देख लोगों के होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो नीचे नहर में शख्स का शव पड़ा था, जिसका गला कटा हुआ था। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के महेंवा ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नहर की पुलिया पर खून फैला हुआ है वहीं नहर में पड़े व्यक्ति के शव का गला आधा कटा हुआ है। ऐसे में गला रेतकर हत्या की आंशका है। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी मुगलसराय अरुण कुमार सिंह तथा अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहने हुए था। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान और घटना के खुलासे के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं और लोग मृतक की पहचान को लेकर कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें