फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सौ किमी दूर से पैदल चलकर बिहार के लिए निकला था वृद्ध, मंजिल से 40 किलोमीटर पहले थम गईं सांसें

Mon, 11 May 2020 10:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चंदौली जिले के नौबतपुर चेक पोस्ट पर तेजोपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सोमवार रात साढ़े आठ बजे पैदल चल जा रहे एक चालक की मौत हो गई। वह दमन दीव से 20 साथियों के साथ पैदल बिहार के रामगढ़ के लिए चला था। वह 15 सौ किमी चल चुका था, लेकिन 40 किमी पहले उसकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


बिहार के कैमूर जनपद के रामगढ़ थाना के नोनार गांव निवासी मानिक चंद साव (50) गुजरात के दमन दीव में वाहन चलाता था। कोविड 19 के कारण देश मे लॉकडाउन लागू होने पर मानिक चंद के सामने आर्थिक संकट हो गया। ऐसे में वह 20 लोगों के साथ वहां से एक सप्ताह पहले पैदल ही घर के लिए चल दिया।

कभी ट्रक से तो कभी पैदल चलते हुए मजदूरों का दल सोमवार की रात नौबतपुर के समीप पहुंचा। रात आठ बजे मानिक चंद की तबीयत खराब हो गई। मानिक के साथ चल रहे अशोक कुमार, लवकुश औऱ रितेश आदि अस्पताल ले जाने लगे लेकिन इस बीच मानिक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मानिक के मौत की खबर परिवार वालों को दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें