Chandauli News: मालवीय पुल की मरम्मत शनिवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चन के साथ शुरू हुई। वाहनों के आवागमन पर रोक लगते ही मालवीय पुल पर पैदल यात्रियों, मोटरसाइकिल और साइकिल सवारों की लंबी कतार लग गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मालवीय पुल की मरम्मत को लेकर शनिवार को प्रशासन की ओर से स्थानीय चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोकते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया। पुल के पास मरम्मत कार्य शुरू कराने से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चन की गई, इसके बाद निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई।
विज्ञापन
वाहनों के आवागमन पर रोक लगते ही मालवीय पुल पर पैदल यात्रियों, बाइक और साइकिल सवारों की लंबी कतार लग गई। मजबूरी में कई यात्रियों को पुल पार करने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं रोजमर्रा आने-जाने वाले लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।
स्थानीय चौराहे से वाराणसी कैंट, मैदागिन, आशापुर और सारनाथ की ओर जाने वाले ऑटो चालकों ने रिंग रोड से जाने का हवाला देते हुए यात्रियों से मनमाने तरीके से किराया वसूला। यात्रियों का आरोप है कि तय किराए से कहीं अधिक पैसा लिया गया, लेकिन मजबूरी में उन्हें अतिरिक्त किराया देना पड़ा। कई यात्रियों ने इस पर नाराजगी भी जताई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल मरम्मत जरूरी है, लेकिन प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था और किराया नियंत्रण पर भी ध्यान देना चाहिए था। रूट डायवर्जन की पूर्व सूचना और ऑटो किराए की निगरानी न होने से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मालवीय पुल की मरम्मत कार्य को तय समय में पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य हो सके। साथ ही किराया वसूली की शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।