फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टिफाइड चावल से गरीबों में कुपोषण की कमी हागी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अब सरकारी सस्ते गल्ले से राशन का उठान करने वाले गरीबों और मिड-डे-मील का स्वाद चखने वाले बच्चों के बीच पोषणयुक्त चावल वितरित होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मुहिम की शुरूआत की है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम संजीव सिंह ने योजना के तहत एनआईसी में मौजूद लाभार्थियों के बीच फोर्टिफाइड चावल का वितरण कर जनपद में इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रदेश में चंदौली पहला ऐसा जनपद है जहां इसे पूर्ण रूप से अमलीजामा पहनाया गया। डीएम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल से गरीबों तक पौष्टिक चावल पहुंचेगा। यह कुपोषण के खिलाफ बड़ी मुहिम साबित होगी। इसे जिला प्रशासन पूरी संजीदगी के साथ पूरा करेगा और इस काम की कड़ी मानिटरिंग होगी ताकि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल इस योजना में कहीं कोई लापरवाही व चूक न हो। इसे लेकर चंदौली जिले से पहल की गई है। यह जनपद व जनपदवासियों के लिए सुखद व गौरव की बात है।
सीएम द्वारा उद्घाटन करने के बाद एनआईसी कार्यालय सभागार में डीएम ने लाभार्थियों के बीच फोर्टिफाइड चावल के पैकेट का वितरण किया। साथ ही सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ आज पूरा विश्व जंग लड़ रहा है। इसके उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। इससे पोषणयुक्त अनाज सीधे गरीबों तक पहुंचाया जाएगा ताकि कुपोषण की मार झेल रहे गरीबों के पोषणयुक्त आहार की जरूरत को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम अतुल कुमार, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सभी ने एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें