फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगोविंद सिंह जयंती पर पटना साहिब में रुकेगी 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के 354वीं जयंती के अवसर पर 12 जनवरी से 26 जनवरी तक पटना साहिब स्टेशन पर 14 जोड़ी स्पेशल/क्लोन स्पेशल ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव होगा। इससे यहां पहुंचने वालों को आसानी होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पटना साहिब जंक्शन पर आनंद विहार टर्मिनल-मधुपुर, हावड़ा-प्रयाग राज, कोलकाता-गाजीपुर सिटी,नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस, भागलपुर-सुरत एक्सप्रेस, बांका-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस, रक्सौल-लोकमान्यतिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, पुरी-बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस, जयनगर-उधना एक्सप्रेस, दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस, सहरसा-पटना, सहरसा-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, शालीमार-पटना एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गया रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का मोबाइल गायब हो गया। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। रेलवे सुरक्षा बल ने सीसीटीवी की मदद से यात्री का मोबाइल खोजकर वापस कर दिया। गया के शेखपुरा निवासी अनिल कुमार कालका हावड़ा स्पेशल ट्रेन से अंबाला से गया से आए आए थे। वे स्टेशन के पोर्टिको में आराम करने लगे। शुक्रवार की रात तीन बजे उन्होंने देखा कि उनका मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है तो उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल गया में इसकी शिकायत दर्ज की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरपीएफ ने चोर की पहचान कर ली और उसे पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल बरामद हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें