फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 10:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: जिले की मुगलसराय पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए यूपी के शहरों से चोरी कर बिहार में बेचने जा रहे तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले की मुगलसराय पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, एक तमंचा, कारतूस तथा तीन चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी चोरी के वाहनों को बिहार ले जाकर औने-पौने दामों में बेचते थे।

विज्ञापन


सीओ अरूण सिंह ने बताया कि वीआईपी गेट पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुढ़े खुर्द के पास तालाब किनारे कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लोटन पाल उर्फ विजय पाल, सचिन जायसवाल और ऋतिक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और आसपास के जनपदों में रेलवे स्टेशन, बाजार, अस्पताल, घाट और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को कुछ दिनों तक छिपाकर रखते और पांच-छह बाइक इकट्ठा होने पर बिहार में बेच देते थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; प्यार का खौफनाक अंत: परिवार से लड़कर प्रेमी से की थी शादी, हत्या कर लटका दिया शव; पति और ससुर गिरफ्तार

गिरफ्तार लोटन पाल के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसने बताया कि चोरी के दौरान विरोध होने पर लोगों को डराने-धमकाने के लिए वह हथियार साथ रखता था। उसके पास से बरामद तीन मोबाइल फोन भी चोरी के बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मुगलसराय में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। लोटन पाल के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

चोरी की चार बैटरी और पंखे का हब के साथ युवक गिरफ्तार

मुगलसराय पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी की चार बैटरियां और एक सीलिंग फैन का हब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गल्ला मंडी के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिजलेश पुत्र अवधेश निवासी काली महाल, थाना मुगलसराय बताया। उसने स्वीकार किया कि वह रात में कबाड़ बीनने का काम करता है और मौका मिलने पर छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसने बताया कि चार बैटरियां सट्टी रोड स्थित एक मोटरसाइकिल दुकान से और सीलिंग फैन का हब गल्ला मंडी की एक चाय दुकान से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की चार बैटरियां और एक सीलिंग फैन का हब बरामद किया। उसके खिलाफ थाना मुगलसराय में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें