तलाशी के दौरान ट्रक में ‘पोटाश’ लिखे 167 टीन के डिब्बों में लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार शराब की खेप चंडीगढ़ से बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पहुंचाई जानी थी। तस्कर पुलिस से बचने के लिए टीन के डिब्बों पर ‘पोटाश’ लिखकर कोडिंग करते थे। वहीं फॉर्च्यूनर वाहन आगे चलकर रास्ते की निगरानी और पुलिस की गतिविधियों की सूचना देने का काम कर रही थी।
पुलिस ने ट्रक चालक अनिल कुमार पंचाल निवासी पानीपत, हरियाणा के साथ फॉर्च्यूनर चालक संदीप कुमार निवासी रोहतक, हरियाणा, सुमित सिंह निवासी पानीपत, साजन राठौर निवासी नीमच, मध्य प्रदेश और देवेंद्र सिंह निवासी रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस ने मौके से ट्रक, फॉर्च्यूनर, छह मोबाइल फोन और 5030 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।