फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हादसा: ड्राइवर को आई झपकी, ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस; तीन की हालत गंभीर

Sun, 16 Jun 2024 10:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: झारखंड से केदारनाथ जा रही सवारियों से भरी बस खड़े ट्रक से जा टकराई। चालक को नींच आने के चलते हादसा हुआ। दुर्घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव समीप रविवार को नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को 108 के एमटी सुधीर पांडेय और पायलट अभिषेक यादव ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लगभग छह लोगों की हालत गंभीर बताई गई। सभी का उपचार किया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत अधित बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
टूरिस्ट बस 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं को लेकर झारखंड से केदारनाथ धाम जा रही थी। इस दौरान झांसी गांव के समीप रविवार की सुबह नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें उज्जवल गोस्वामी (63) निवासी जामताड़ा झारखंड, गोदावर घोष (64) वर्धमान, उत्तम गोलमारा जिला धनबाद, सिंटू पंडेसर जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल, रेनू पांडेय (45) मोहनबाद झारखंड और मनकी (40) गगन रायपुर झारखंड के निवासी हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया गया लेकिन सिंटू उज्जवल और गोदाधर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन

घायल ने कहा नीद के कारण हुई घटना

सड़क दुर्घटना में नेशनल हाईवे पर घायल श्रद्धालु प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि झारखंड से केदारनाथ धाम के लिए निकले थे। तभी खड़ी ट्रक में पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दी। बस चालक को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ। 

पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के ईएमओ अजय वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 12 से अधिक श्रद्धालु जिला अस्पताल में लाए गए। जहां छह लोग गंभीर रूप से घायल थे। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। बाकी अन्य को हल्की चोटें आईं। सभी को भर्ती कर इलाज जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें