पीडीडीयू नगर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। स्थिति यह है कि राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी घंटों लेट हो रही है। शुक्रवार को डाउन महानंदा, बंगलूरू दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल और अप उपासना एक्सप्रेस निरस्त रहीं। वहीं नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे, नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 8. 30 घंटे, बिकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 4.30 घंटे, आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस 7.30 घंटे, बिकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4.30 घंटे, नई दिल्ली भुनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 21 घंटे लेट रही। इसी तरह नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 6 घंटे, नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 10 घंटे जबकि नई दिल्ली सिलचर एक्सप्रेस 8.30 घंटे, जोधपुर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे, आनंद विहार भुनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2. 30 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 3 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, दून एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 9 घंटे, अहमदाबाद आसनसोल एक्सप्रेस 2.30 घंटे लेट रही।