फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा और पूर्वा एक्सप्रेस रद्द

Tue, 15 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने ट्रेनों का हाल बेहाल कर दिया है। स्थिति यह हो गई है कि ट्रेनों के रद्द होने की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को जहां दर्जनों ट्रेनें विलंबित रहीं वहीं हावड़ा से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से करीब 23 घंटे विलंब से रवाना हुई जिससे यह ट्रेन सोमवार की शाम की बजाए मंगलवार की शाम छह बजे मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होगी।

दो ट्रेनें अप की कुंभ एक्सप्रेस और डाउन की सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशनों से ही रद्द कर दी गईं। इसके चलते जहां कुंभ एक्सप्रेस सोमवार की रात हरिद्वार नहीं गई वहीं मंगलवार को मुगलसराय होकर दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी नहीं जाएगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार रेलवे प्रशासन द्वारा मंगलवार की सुबह हावड़ा से रद्द कर दी गई पूर्वा एक्सप्रेस मुगलसराय होकर नई दिल्ली नहीं जाएगी। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि ट्रेनों के विलंबित और रद्द होने का प्रमुख कारण उत्तर भारत में कोहरे के लगातार घना होना है।

 इसके अतिरिक्त सभी यात्री ट्रेनों को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नियंत्रित गति से चलाया जाना भी एक कारण है।
बढ़ते कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति मंथर होती जा रही है।

 इसके चलते सोमवार को कालका जाने वाली हावड़ा कालका मेल पौने चार घंटे, मुंबई जाने वाली हावड़ा मुंबई मेल सवा पांच घंटे, गया से नई दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस सवा चार घंटे, इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, गुवाहाटी से नई दिल्ली जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तथा राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 18 घंटे विलंब से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य के लिए रवाना हुई वहीं सर्वाधिक विलंब से जाने वाली ट्रेनों में जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली अप सीमांचल एक्सप्रेस पौने पंद्रह घंटे रही।
विज्ञापन


 इसी प्रकार डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस सवा चार घंटे,  नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पौने नौ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल पौने चार घंटे समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 10 घंटे तक विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं।

ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को प्लेटफार्मों और यात्री प्रतीक्षालयों में ठिठुरकर रात गुजारनी पड़ी।
इनसेट
मंगलवार को विलंबित होकर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन नंबर           ट्रेन का नाम                 विलंब की स्थिति घंटे में (लगभग)
12311             कालका मेल                   पांच घंटे
12321            मुबंई मेल                       साढ़े आठ घंटे
12322            मुबंई मेल                        सात घंटे
12332             हिमगिरी एक्सप्रेस             पौने चार घंटे
12382             पूर्वा एक्सप्रेस                     सवा आठ घंटे
12938            गर्भा एक्सप्रेस                     दो घंटे
13005            पंजाब मेल                         पौने सात घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें