फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पराली नहीं जलाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों को खेती के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को मनिहरा स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विजय कुमार सिंह, डा. विजय कुमार विमल व संस्था के निदेशक फादर ज्ञानप्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान खेतों में पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विभाग से उप संभागीय अधिकारी ने किसानों को उपज बढ़ाने के साथ कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों को खेतों में पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया। डा. विजय कुमार विमल ने खेती करने के दौरान बीज शोधन, कीटनाशक दवा,जैविक कीट नियंत्रण , मृदा परीक्षण, डी कंपोस्ट आदि के प्रयोग पर प्रकाश डाला। अमर ज्योति सेवा केंद्र से कोऑर्डिनेटर सुजीत ने किसानों को जैविक खेती के महत्व व जैविक खेती से होने वाले फायदे के बारे में किसानों को बताया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार सिंह, रामअवतार सिंह, संध्या, कविता, कालिंदी, संभा, चिंतामणि, मनोज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें