फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गाजे-बाजे के साथ निकली मां काली की शोभायात्रा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर मे प्राचीन काली मंदिर से निकले कालश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वीआईपी रेलवे गेट के सामने स्थित प्राचीन मां काली मंदिर से मां काली की मूर्ति शनिवार की शाम नए मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन

इसके पहले भगवान गणेश, माता काली समेत मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के विग्रहों को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। देव विग्रहों के आगे 251 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं।
सड़क चौड़ीकरण के कारण प्राचीन मां काली मंदिर को हटाया जाना है। सुभाष पार्क के पास नए मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्री माता काली धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार को प्रायश्चित, गोदान, अघोर मंत्र, आदि जाप और पंचांग पूजन के बाद शाम सात बजे शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन

इसमें सबसे आगे घोड़े पर धर्मध्वजा, उसके पीछे ऊंटों का काफिला चला। उसके बाद नगाड़ा, बैंड, रोड लाइट और बटुक डमरू बजाते हुए चल रहे थे। वहीं, केसरिया वस्त्र में 251 महिलाएं सिर पर कलश लेकर रही थी। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए नए मंदिर में पहुंची। यहां कलशों की स्थापना की गई।
वहीं मूर्तियों को स्थापित किया गया। पांच से सात जुलाई तक विग्रहों की स्थापना, जलाधिवास, अन्नाधिवास, नेत्र करण, शैय्या अधिवास आदि कर्मकांड कराए जाएंगे। 8 जुलाई को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा श्री माता काली धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, अशोक सिद्धार्थ केसरवानी, बिल्लू पाहवा, हरि प्रसाद गुप्ता, अजय चौहान, अशोक शुक्ला, अजीत, आशीष गुप्ता, सभासद राजेश जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें