आयोजन में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे व्यास अनिल के सान्निध्य में गायत्री महामंत्र जप, संस्कार विधि, हवन और संगीत प्रवचन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के बीच हवन कुंडों में आहुति अर्पित कर राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति एवं लोकमंगल की कामना की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चंदौली जिले में विभूति नगर नई बस्ती बड़ी नहर स्थित मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, सामूहिक मंत्रोच्चार और पूजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए।
विज्ञापन
आयोजन में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे व्यास अनिल के सान्निध्य में गायत्री महामंत्र जप, संस्कार विधि, हवन और संगीत प्रवचन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के बीच हवन कुंडों में आहुति अर्पित कर राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति एवं लोकमंगल की कामना की।
मंदिर में प्रतिष्ठापित मां गायत्री व प्रज्ञेश्वर महादेव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों, घंटियों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। भक्ति भाव से सराबोर श्रद्धालुओं ने दिनभर पूजन-अर्चन और यज्ञ में भाग लिया।
विज्ञापन
अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में नगर के जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। नगर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, सभासद केसरी नंदन, ज्योति गुप्ता, संदीप गुप्ता, विनीत प्रजापति, शिवरतन गुप्ता, शुभम मोदनवाल एवं राजकुमार जायसवाल ने उपस्थित रहकर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं के साथ भंडारे में भाग लिया।