फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्राथमिक विद्यालय में मॉडल शौचालय पर लटक रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मॉडल शौचालय महीनों से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक प्रयोग में नहीं लाया गया। उसमें ताला लटका हुआ है। स्कूल में आने वाले बच्चे गंदगी से भरे पुराने शौचालय में जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शहाबगंज ब्लॉक का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत इलिया कस्बा है। यहां प्राथमिक शिक्षा के लिए वर्ष 1919 में प्राथमिक विद्यालय की न्यू रखी गई थी। समय के साथ बच्चों की संख्या लगातार बढ़ते रहने पर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खोलना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कायाकल्प योजना के तहत पेयजल की शुद्ध व्यवस्था के लिए पानी टंकी और पंप भी लगा दिए गए, लेकिन पीने के लिए नल की टोटियां जहां लगाई गई हैं। वह जगह टूट गया है। टोटियों का भी अता-पता नहीं है। वहीं मॉडल शौचालय शो-पीस बना हुआ है।
विज्ञापन

कोट
मॉडल शौचालय का प्रयोग न होने की जानकारी मुझे नहीं है, यदि वह बंद है तो जल्द ही उसे चालू कर दिया जाएगा।
अजय कुमार,खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें