फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सावन में उमड़ता है लाखों कांवड़ियों का रेला पर टिकट बिक्री नहीं बढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण मुरारी मिश्र पीडीडीयू नगर। सावन में हर साल बाबाधाम जाने के लिए पीडीडीयू स्टेशन पर लाखों कांवड़ियों की भीड़ उमड़ती है पर टिकट बिक्री में इजाफा नहीं होता। पिछले वर्ष सावन माह में सुल्तानगंज, जसीडीह और मधुपुर जाने के लिए बिके थे मात्र 2007 जनरल टिकट बिके थे। इससे रेलवे को राजस्व का खासा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन में पूरे पूर्वांचल से लाखों कांवड़िए कांवड़ लेकर सुल्तानगंज जाते हैं। यहां से जल लेकर पैदल झारखंड के बाबा वैद्यानाथ धाम में पहुंच कर बाबा वैधनाथ का जलाभिषेक करते हैं। सुल्तानगंज जाने के लिए कांवड़िए ट्रेन रवाना होते हैं। भीड़ होती है परटिकटों की बिक्री नहीं होती। यह सावन में ट्रेन के टिकटों की बिक्री से पता चलता है।
भगवान शिव के 11 ज्योतिर्लिंगों में एक झारखंड के देवघर जिले में बाबा वैद्यनाथ धाम है। बाबा विश्वनाथ धाम में बाबा को जलाभिषेक करने के साथ ही बड़ी संख्या में भक्त बाबा वैद्यनाथ को जलाभिषेक के लिए जाते हैं। कठिन यात्रा के बावजूद भक्तों में उत्साह कम नहीं होता। चंदाैली के साथ ही वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर सहित अन्य जनपदों से भक्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचते हैं। यहां से विभिन्न ट्रेनों से भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचते हैं। यहां से कांवड़ में जल लेकर बोलबम का जयकारा लगाते हुए लगभग 110 किमी की दूरी तय कर देवघर जिले के वैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बाबा का जलाभिषेक करते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांवड़िए पीडीडीयू जंक्शन यहां से पीडीडीयू पटना हावड़ा रूट पर जसीडीह और मधुपुर पहुंचते हैं। यहां से सड़क मार्ग अथवा ट्रेन से बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। पिछले वर्ष सावन 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें