फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli : पकड़ी गई 50 लाख की शराब, साल की पहली बड़ी बरामदगी, तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 15 Dec 2024 09:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 50 लाख की शराब पकड़ी गई है। 620 पेटियों में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी। जिसे चकिया पुलिस ने पकड़ा है। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
 
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकिया पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी। कंटेनर में 620 पेटी में 5518.8 लीटर अंग्रेजी शराब मिली है। जिसकी कीमत 50 लाख से भी ज्यादा बताई जा रही है। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे मुर्गी दाना का फर्जी बिल्टी बनवाकर शराब तस्करी करते थे। मामले में मथुरा के रहने वाले ट्रक चालक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक शराब लेकर पुलिस की जांच से बचने के लिए टेगंरा मोड से हाईवे छोड़कर शिकारगंज होते हुए राबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार जाने के फिराक में है।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद सर्विलांस टीम ने शिकारगंज स्थित राजा साहब के पोखरे के पास से ट्रक की घेराबंदी करके रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से 620 पेटी (5518.8 लीटर) शराब बरामद की गई। जिसे ट्रक चालक बिहार लेकर जा रहा था। थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि हरियाणा के कालरवास नैचना रेवारी के रहने वाली ट्रक मालिक रविंद्र सिंह मुर्गी के दाना का फर्जी बिल्टी (वाहन में लदे सामान की जानकारी का दस्तावेज) बनवाकर भेजता है। जिसके आधार पर चालक से रास्ते में कोई भी कागज मांगता है तो मुर्गी का दाना बताकर आगे बढ़ जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तस्कर फर्जी बिल्टी के सहारे पंजाब में बनी शराब को हरियाणा, दिल्ली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र व झारखंड के राज्य होते हुए बिहार लेकर जा रहा था। मामले में मथुरा के रहने वाले मोहन श्याम को गिरफ्तार किया गया है। जिसके आबकारी अधिनियम के तहत मुकदम दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें