फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय करेंट से झुलसा लाइनमैन, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर/कंदवा। कंदवा थाना क्षेत्र के ओयरचक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे पोल पर ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन व ग्रामीण मृतक के शव को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी पुलिस चौकी के समीप सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा की आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान दोपहर के एक से तीन बजे तक लगभग दो घंटे तक जीटी रोड पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

ओयरचक गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों ने इसकी ऑनलाइन शिकायत की थी। इस पर ठेकेदार का लाइनमैन मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर का निवासी हंसराज चौहान (32) बृहस्पतिवार की सुबह ट्रांसफार्मर लेकर ओयरचक पहुंचा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से शट डाउन लेने के बाद वह ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पोल पर चढ़ा। वह तार ठीक कर रहा था कि तभी अचानक 11 हजार वोल्ट के तार में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई जिससे हंसराज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उपकेंद्र के अन्य लाइनमैनों व स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। इस बीच घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी हो गई। वे बीएचयू पहुंच गए और वहां से शव चंदासी ले आए। यहां उन्होंने व अन्य ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। वे पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर कोतवाल एनएन सिंह पुलिसबल के साथ चंदासी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया। इस दौरान जीटी रोड की दोनों पटरी पर लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं कार्य के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति जारी होने और लाइन मैन के गंभीर रूप से झुलसने से संविदाकर्मी लाइनमैनों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें