चंदौली। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को मुख्यालय के धरना स्थल पर डिस्ट्रिक्ट बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने आंदोलन किया । अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिले के किसी भी अधिकारी घर जलने नहीं दी जाएगी।
कई दिनों से जनपद में बिजली कटौती की समस्या आ रही है। इस भीषण गर्मी में लोग परेशान है। 24 घंटे में महज चार घंटे ही बिजली मिल रही है जिसको लेकर अब लोग आंदोलन पर उतर आए हैं। वहीं धरना स्थल पर डिस्ट्रिक्ट बार से जुड़े अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने बताया कि शहरों में बिजली आ रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भयंकर कटौती की जा रही है। उन्होंने जब अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि फिलहाल व्यवस्था नहीं सुधर पायेगी। चेताया कि यह व्यवस्था जल्द सुधरी नहीं तो हम जिले के किसी भी अधिकारी के घर में लाइट जलने नहीं देंगे।