फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना बुकिंग के उपभोक्ता के मोबाइल पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी का पहुंच गया मेसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस किल्लत के बीच एक तरफ सरकार कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार उपाय कर रही है। दूसरी तरफ एजेंसी संचालक लगातार अनियमितता बरत रहे हैं। स्थिति यह है कि बिना गैस बुक कराए ही सिलिंडर डिलीवरी के मेसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहुंच जा रहे हैं। कस्बे के दो उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत पीजी पोर्टल ( केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली) पर की है। क्षेत्र के धराव निवासी उपभोक्ता शहीदुन बेगम और तरीकुन निशा ने बताया कि बिना बुकिंग के ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी दिखा दी गई है। निशा ने का कि एजेसी जानकारी लेने गईं तो कर्मचारियों ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता।इससे आहत होकर उपभोक्ता ने पीजी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई दी। शिकायत की जांच शुरू होते ही एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ता से संपर्क कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करने लगे और सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही। जिलापूर्ति अधिकारी बासदेव तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें