फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में उतरे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। गाजीपुर में विजिलेंस की ओर से लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई का शनिवार को चंदौली में भी विरोध किया गया। सदर, सकलडीहा, चकिया समेत सभी तहसीलों में वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने कहा कि विजिलेंस की टीम गलत तरीके से फंसा रही है। लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है, जिसका जनता से सीधा संबंध होता है। भूमि विवाद से जुड़े मामले निस्तारण के लिए लेखपाल के पास ही आते हैं।
कार्रवाई के दौरान एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। ऐसे में असंतुष्ट लोग साजिश के तहत एंटी करप्शन के माध्यम से लेखपालों पर कार्रवाई करवाते हैं। इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में संदीप सिंह, आनंद राव, बजरंगी यादव, रामआसरे यादव, माधुरी पांडेय आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

चकिया में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम दिव्या ओझा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरने में राजित वर्मा, चंदन, आशुतोष सिंह, गुलाब गोंड, प्यारेलाल और दीपक गोड़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें