चकिया। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को जनपद स्तरीय कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें 25 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि खुद पर विश्वास रखें और ईमानदारी से सतत प्रयास करते रहें। यही सफलता के मंत्र हैं।
विधायक ने कहा कि कहा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में दूसरों के लिए भी काम करना चाहिए। माता-पिता का सम्मान, मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वालों को सफलता मिलती होती है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव थे। प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी क्षमता और अभिरुचि के अनुरूप करिअर के विकल्पों के बारे में जागरूक करना है। काशी विद्यापीठ, वाराणसी की प्रो. रश्मि सिंह ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान जिला समन्वयक डॉ. अनुराग वर्मा, कॅरिअर मार्गदर्शन की जिला नोडल अधिकारी डॉ. विद्योत्मा श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह आदि थे।