फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काम में लापरवाही पर लेखपाल व पेशकार निलंबित, सहायक चकबंदी अधिकारी को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा ने शुक्रवार को चकबंदी विभाग के लेखपाल, पेशकार को काम में लापरवाही बरतने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। वहीं सहायक चकबंदी अधिकारी को चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सहायक चकबंदी अधिकारी चकिया अवधेश सिंह ने शिकायत की थी कि मुगलसराय के लेखपाल पवन कुमार और पेशकार नौगढ़ और चकिया रणजीत कुमार सिंह अपने कार्य को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसके बाद अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा ने लेखपाल और पेशकार को निलंबित कर दिया। वहीं सहायक चकबंदी अधिकारी चकिया अवधेश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि चकबंदी लेखपाल मुगलसराय पवन कुमार की शिकायत मिली कि वे हमेशा अनुपस्थित रहते हैं। वहीं पेशकार पत्रावली के रख-रखाव में लापरवाही बरतते हैं। वहीं सहायक चकबंदी अधिकारी चकिया अवधेश सिंह ने भी पैमाइश में गड़बड़ी की है। इसलिए इन तीनों लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें