फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टाधारकों ने भूमि के लिए तहसील परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के कुशही ग्राम पंचायत के पिपरखड़िया गांव में पट्टा मिलने के बावजूद भूमि को चिह्नित न करने तथा गरीबों को कब्जा न दिलाने से नाराज पट्टाधारकों ने सोमवार को चकिया तहसील परिसर में नारेबाजी की व धरना दिया। इस दौरान मौके पर एसडीएम ने लेखपाल व कानूनगो को मौके पर भेजने तथा भूमि को चिह्नित कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

कुशही ग्राम पंचायत के पिपरखड़िया गांव में चकबंदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद धारा-52 का प्रकाशन भी कर दिया गया है। बावजूद इसके पट्टाधारकों की भूमि का न तो चिह्नांकन कराया गया और न ही उन्हें कब्जा दिलाया गया है। जिसपर सोमवार को 13 पट्टाधारक वनवासियों ने सोमवार को परिवार के साथ चकिया तहसील पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान उनके साथ सपा नेता दशरथ सोनकर मौजूद रहे।मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा ने लेखपाल, कानूनगो को मौके पर भेजकर पट्टे की भूमि को चिह्नित कराने तथा पट्टाधारकों को कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान बिक्रमा, राजनाथ, रविप्रकाश, जामवंत, लालचंद, नगीना, कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें