मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ हाजीपुर हरानंद ने गुरुवार को आरपीएफ बैरकों
का निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्होंने अधिकारियों संग गुप्त मीटिंग कर
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सीएंडटी बैरक में अच्छी साफ सफाई
और रख रखाव पर उन्होंने दो हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। यही
नहीं बाद में निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों की बैठक में अनुशासन और ईमानदारी
का पाठ पढ़ाया।
वे सुबह दस बजे सबसे पहले सीएससी सीएंडटी बैरक पहुंचे।
यहां उन्होंने सीनियर कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों
के साथ मनोरंजन कक्ष में गुप्त बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा
लिया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हो रही अवैध वेंडिंग
पर नाराजगी जतायी।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित चेकिंग, रेल संपत्तियों
की सुरक्षा के बाबत चौकस निगाह रखने की सीख दी। इसके बाद सीएससी ने
कार्यालय, शस्त्रागार, फील्ड, डाग स्क्वायड डिपार्टमेंट आदि का निरीक्षण
किया।
उन्होंने डाग स्क्वायड टीम से पूछताछ कर जानकारी ली। उन्होंने बैरक
परिसर की साफ सफाई और पौधरोपण की स्थिति को देखा। इस दौरान अच्छी व्यवस्था
पर उन्होंने दो हजार रुपये पारितोषिक देने की घोषणा की।
इसके बाद
उन्होंने बैरक परिसर का निरीक्षण किया और बैरक परिसर के मैदान में
निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों की खुली बैठक में आरपीएफ जवानों को अनुशासन, साफ
सफाई, हेल्थ फिटनेस आदि की सीख दी। उन्होंने इशारों-इशारों में जवानों को
रेलवे स्टालों से मुफ्तखोरी पर चेताया और रोक लगाने की हिदायत दी।
कहा कि
बैरक को वे अपना घर समझ कर साफ-सफाई रखें और अनुशासन इस तरह बनाएं कि
नजीर बनें। सीएससी ने सीएंडटी बैरक के गेट को भव्य बनाने का निर्देश दिया।
यहां से निरीक्षण के बाद वे लोको कालोनी में बन रहे बैरक का निरीक्षण
किया ।
यहां तक कि रेलवे स्टेशन पर भी चहुंओर मुस्तैदी रही।
इस दौरान कमांडेंट रमेशचंद्र, असिस्टेंट कमांडेंट राजाराम, एमके मिश्र सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।