स्थानीय सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को दीप जलाकर उद्घाटन हुआ।
उद्घाटन
के पश्चात मशाल दौड़ का आयोजन किया गया तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने
आकर्षक मार्च पास्ट निकाला। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की ऊंची
कूद में रिशू प्रथम, महेश यादव ने द्वितीय, दयानंद ने तृतप्तीय स्थान
प्राप्त किया। 400 मीटर दजौड़ में छोटेलाल ने प्रथम, महानंद ने द्वितीय तथा
राकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में महानंद पहले,
सत्येंद यादव दूसरे व रामबहाल तीसरे स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग में 400
मीटर दौड़ में खुशनुमा बानो ने प्रथम, देवानभी चौहान ने द्वितीय व अंजू ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में खुशनुमा बानो ने प्रथम, सोनी
ने द्वितीय व अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान डा.
सरवर कुमार यादव, डा. कौशल श्रीवास्तव, डा. माधवी शुक्ला, डा. संगीता
सिन्हा, डा. प्रियंका पटेल, डा. मिथिलेश सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह, शमशेर
बहादुर सिंह रहे। संचालन रमाकांत गौड़ ने किया।