फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेलावर बंधी से रिसाव तेज, टूटने का खतरा

विज्ञापन
इलिया के बेलावर गांव में क्षतिग्रस्त हो बंधी। संवाद
विज्ञापन
शहाबगंज विकासखंड के बेलावर गांव स्थित बंधी इन दिनों भारी बारिश के बाद बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई दिनों से बंधी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बंधी के नीचे बसे सुकुरुल्लाह, आरिफ और बरकतुल्लाह के मकानों तक पानी पहुंचने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बंधी टूट सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा लंबे समय से बंधी की कोई मरम्मत या रखरखाव नहीं कराया गया है। परिणामस्वरूप बरसात के मौसम में बंधी की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और मिट्टी कटने लगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बंधी टूटी तो बेलावर, धन्नीपुर, कौड़िहार, रामशाला, खोजापुर समेत आसपास के कई गांव जलमग्न हो जाएंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अभियंता मनिराज यादव ने कहा कि जल्द बंधी की मरम्मत कराई जाएगी। जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें