फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई एलबीएस डिग्री कॉलेज में प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नियामताबाद स्थित कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को प्रवेश परीक्षा हुई। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 97 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 1232 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बृहस्पतिवार को निर्धारित समय पर प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में 1135 परीक्षार्थी शामिल हुए और 97 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इससे पहले गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। नकल विहीन परीक्षा के लिए सतर्कता बरती गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्र ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। प्रवेश परीक्षा के परिणाम जल्दी ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें