फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। लेखपाल और कानूनगो के मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए नाराज डेमोक्रेटिक व तहसील बार से अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान राजस्व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने गलत कार्य करने वाले लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसपर अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील के राजस्व कर्मी से लेकर राजस्व निरीक्षक कार्य के एवज में लोगों से रुपयों की मांग कर रहे है। कहा कि शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां तक कि बिचौलियों के माध्यम से तहसील के लेखपाल और कानूनगों वरासत, नापी, निस्तारण को लेकर लोगों का शोषण कर रहे है। मनमाने ढंग से नए-नए नियम बना दिए जा रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरस्वती पूजनोत्सव के लिए के लिए रही मूर्तियों के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट में पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण कस्बे में जाम भी लग जा रहा है। इस दौरान विरोध जताने वालों में अजय सिंह, मनोज पांडेय, श्यामजी प्रसाद, राजगोपाल सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, संजय सिंह, सुरेश यादव, रामकीर्तन सिंह, मुकेश नंदन, कृष्णा जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें