फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और दुकान से नगदी, जेवरात सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के अलग अलग इलाकों में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर और दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने अलीनगर थाना अंतर्गत कैली चौराहा पर ज्वेलर्स के यहां से दो लाख रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात चुराए। वहीं बलुआ के हृदयपुर गांव में रिटायर दरोगा के घर से हजारों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। सुबह पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत भोगवारे निवासी मुन्ना सेठ की ज्वेलरी की दुकान अलीनगर थाना अंतर्गत कैली चौराहे पर है। रोजाना की तरह रात में मुन्ना दुगान बंद कर घर चला आया। रात में किसी वक्त मौका पाकर चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे दो किलो चांदी की पायल, चार पीस सोने की लाकेट, 15 पीस नथिया, कील सहित अन्य जेवरात लेकर चलते बने। सुबह शटर टूटा देख कर आस पास के लोगों ने इसकी सूचना मुन्ना को दी। मुन्ना ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात गायब हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत हृदयपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पुलिस से रिटायर्ड राजेश कुमार के घर से हजारों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चुरा लिया। चोरी के वक्त पूरा घर खाली था। परिवार वाले निमंत्रण में गए थे। वापस आने पर घर के आलमारी का ताला टूटा देख कर सन्न रह गए। राजेश कुमार के अनुुसार चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े होंगे और सीढ़ियों से अंदर आकर चोरी की है। चोरों ने सोने की अंगूठी, सिकड़ी, कान का टप्स, पायल आदि ले गए हैं। राजेश की सूचना पर मोहरगंज चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें