फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के अगंधपुर गांव के एक घर में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों की नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। सुबह घर वालों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

अगंधपुर के निवासी जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि गर्मी के चलते परिवार के सदस्य घर के बाहर और छत पर सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर देखा कि घर के दीवार में पीछे की तरफ से सेंध मारा गया है। कमरे में रखा बॉक्स और अन्य चीजों के ताले टूटे हुए थे सामान बिखरे पड़े थे। पीड़ित ने बताया की लगभग डेढ़ लाख की नकदी और तीन लाख से अधिक के आभूषण चोरी हुए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें