मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी कोल मंडी में सोमवार की सुबह दस बजे एक
कोल डिपो के सामने कोयला लोड करते समय ट्रक के बैक हो जाने से एक श्रमिक
पहिए के नीचे आ गया।
गंभीर रूप से जख्मी श्रमिक को डिपो संचालक व
साथी श्रमिकों ने मजदूरों ने एंबुलेंस से घायल को वाराणसी ले गए। यहां
डाक्टरों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले और मकान
मालिक के बीच समझौता हो गया। बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने
ट्रक और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
क्षेत्र के छित्तमपुर निवासी
खरपत (35) चंदासी कोयला मंडी में मजदूर था। सोमवार को भी वह काम करने
पहुंचा था। सुबह दस बजे कोयला लोड हो रहा था। इसी बीच चालक गाड़ी को बैक
करने लगा।
इससे खरपत पहिया के नीचे आ गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन
फानन में खरपत को पहिया के नीचे निकाला गया और श्रमिकों की मदद से
एंबुलेंस से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां डाक्टरों ने खरपत को मृत
घोषित कर दिया।
इसी बीच सूचना पाकर परिवार के लोग भी चंदासी मंडी पहुंच गए
और डिपो के सामने हो हल्ला करने लगे। इसके बाद डिपो मालिक ने परिवार वालों
से बात की। इस बीच अपराह्न तीन बजे मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने खरपत
के शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
यहां आवश्यक कागजी कार्रवाई के
बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिपो मालिक ने श्रमिक के अंतिम
संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी तथा और भी सहायता
देने का आश्वासन दिया। कोतवाली पुलिस ने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई
की जा रही है।