फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर से काम के लिए निकले मजदूर की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। पड़ाव-रामनगर मार्ग पर सोमवार को देर रात काम की तलाश में जा रहे मजदूर को एक वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी स्व.राजेंद्र कुमार के इकलौते बेटे भानू कुमार (30) सेमरा में गाड़ियों से सीमेंट लोड-अनलोड करने का काम करते थे। उनकी शादी 2013 में वाराणसी के दीनापुर कोटवा निवासी सुषमा के साथ हुई थी। दोनों से एक चार साल का बेटा रूद्र भी है। तीन साल पहले दोनों में तलाक भी हो चुका है। सेामवार की रात भानू काम के लिए निकले थे। रास्ते सेमरा गांव के सामने पड़ाव-रामनगर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें