सकलडीहा। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तहसील परिसर में बुधवार को हेल्प डेस्क खोला गया। तहसील में बढ़ते फरियादियों की भीड़ को देखते हुए डीएम के निर्देश पर ऐसा किया गया है। डेस्क पर तहसील में आने वाले सभी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिले में कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या तीन सौ के पार पहुंच चुकी है। इनमें 145 एक्टीव केस हैं जबकि 167 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने प्रत्येक तहसील में कोविड-19 हेल्प डेस्क खोलने का निर्देश दिया है। इस क्रम में सकलडीहा तहसील परिसर में कोविड19 हेल्प डेस्क खोला गया है। यहां हर आने-जाने वालों को सैनिटाइज करने के साथ उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा। तहसीलदार डा. वंदना मिश्र ने बताया कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए हेल्प डेस्क खोला गया है। इसके माध्यम से लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जाएगा। संवाद